Home खोजी रिपोर्टिंग घायल विपक्षियों को एक ही एम्बुलेंस से भेजने पर विवाद, लोगों से...

घायल विपक्षियों को एक ही एम्बुलेंस से भेजने पर विवाद, लोगों से उलझे दरोगा; मुकदमा दर्ज कराने की दी धमकी

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़।जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक गोलीकांड के बाद अस्पताल परिसर में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा घायल दो विपक्षियों को एक ही एम्बुलेंस से प्रयागराज भेजने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एहतियात के तौर पर दोनों को अलग-अलग एम्बुलेंस से भेजने की सलाह दी, जिस पर दरोगा को लगा उनकी शान में गुस्ताखी कर दिए ये लोग मै दरोगा और ये सब हमे सलाह दे रहे और भड़क गए और लोगों से तीखी नोकझोंक करने लगे।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8:30 बजे रानीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले रानीगंज ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में जांच और एक्स-रे के दौरान उसके शरीर में गोली फंसी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

इसी बीच एक अन्य युवक, जो स्थानीय स्तर पर आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, वह भी गोली से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंच गया और उसी युवक पर गोली मारने का आरोप लगाने लगा। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे भी प्रयागराज रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि जब दोनों घायल विपक्षियों को एम्बुलेंस से प्रयागराज भेजा जा रहा था, तब ड्यूटी पर तैनात रानीगंज थाने के दरोगा त्रिवेणी दोनों को एक ही एम्बुलेंस से भेजने की व्यवस्था कर रहे थे। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने आशंका जताई कि दोनों पक्ष आपस में विरोधी हैं, इसलिए रास्ते में विवाद या अप्रिय घटना हो सकती है। लोगों ने सुझाव दिया कि दोनों को अलग-अलग एम्बुलेंस से भेजना अधिक सुरक्षित रहेगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इतना सुनते ही दरोगा नाराज हो गए और वहां मौजूद लोगों को फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तक की चेतावनी देने लगे। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद एक अधिवक्ता से भी उनकी तीखी बहस हो गई और उन्होंने उन्हें भी खरी-खोटी सुनाने लगे दरोगा ने कहा अपनी तुम राय कोर्ट और कचेहरी में दिखाना हमे नहीं हम दरोगा है मुकदमा दर्ज कर जेल भेजते है तुमको भी भेज सकते है। दरोगा त्रिवेणी वहां मौजूद पत्रकार और अधिवक्ता दोनों से उलझे

मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए दरोगा को वहां से अलग किया और माहौल शांत कराया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को जनता से संयमित व्यवहार करना चाहिए और अपना सख्त रुख अपराधियों के खिलाफ दिखाना चाहिए।लेकिन यहां तो दरोगा जी खुद सही बात कहने वाले को ही धमकी देने लगे दरोगा जी को लगा उनकी शान में गुस्ताखी हुई । हालांकि बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने बात को समझा और अलग अलग एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए प्रयागराज भेजा लेकिन उपनिरीक्षक त्रिवेणी पर लोगों ने लापवाही और वर्दी का रोब दिखाने का आरोप लगाए

Leave a Reply