Home खोजी रिपोर्टिंग एटीएम फ्रॉड का बड़ा खुलासा: 46 एटीएम कार्ड, नकदी व लैपटॉप के...

एटीएम फ्रॉड का बड़ा खुलासा: 46 एटीएम कार्ड, नकदी व लैपटॉप के साथ शातिर गिरफ्तार

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अन्तरजनपदीय शातिर गिरफ्तार,

46 कार्ड व नकदी बरामद

प्रतापगढ़। जनपद में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह का देल्हूपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर अन्तरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 46 एटीएम कार्ड, ₹24,000 नगद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को ग्राम पनियारी थाना मानधाता निवासी एक महिला ने थाना देल्हूपुर में शिकायत दी थी कि विशवनाथगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर पिन सेट कराने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।

बाद में उसके खाते से ₹34,880 की अवैध निकासी होने की जानकारी मिली। इस मामले में थाना देल्हूपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।

SP प्रतापगढ़ दीपक भूकर व ASP पूर्वी शैलेन्द्र लाल के निर्देशन व CO रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देल्हूपुर राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एनएसजी होटल के आगे पुलिया के पास से अन्तरजनपदीय अभियुक्त सुरेन्द्र सरोज पुत्र शिवलाल सरोज निवासी उगईपुर थाना रानीगंज को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम बूथों पर लोगों को झांसे में लेकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेता था और बाद में खातों से पैसे निकाल लेता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 46 एटीएम कार्ड, ₹24,000 नगद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर जनपद लखनऊ व प्रतापगढ़ में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

वहीं उसके एक अन्य साथी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक संदीप तिवारी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल विनय पटेल व कांस्टेबल दिलीप कुमार थाना देल्हूपुर शामिल रहे।

Leave a Reply