Home Blog Page 32

स्कूल वाहनों पर अचानक सख्ती! एक बड़ी चूक और तुरंत हुई सीज कार्रवाई…

प्रतापगढ़ में स्कूल वाहनों पर चला सख्त अभियान, मानक विहीन वाहन सीज

प्रतापगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में स्कूल वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में रविवार को यातायात पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाकर स्कूल बसों, वैन और अन्य वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले एक स्कूल वाहन को सीज कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ‘स्कूल वाहन फिटनेस जांच अभियान’ के तहत क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व और टीएसआई प्रदीप सिंह की मौजूदगी में टीम ने कई विद्यालयों के वाहनों की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। साथ ही वाहनों में लगे सुरक्षा उपकरणों जैसे फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और बच्चों की सुरक्षा के लिए जाली आदि की भी जांच की गई।

इसी दौरान एक स्कूल वाहन पूरी तरह मानकों के विपरीत संचालित मिलता पाया गया। वाहन में न तो आवश्यक सुरक्षा उपकरण मौजूद थे और न ही सभी दस्तावेज अद्यतन पाए गए। गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से वाहन को सीज कर दिया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि सभी दस्तावेज समय-समय पर अपडेट रखें और बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न करें। नियमों के उल्लंघन पर भविष्य में और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्पष्ट कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि बच्चों का आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रह सके।

7 साल का राज… बंद कमरे में हुई हत्या का सच खुला, 50 हजार का इनामी आखिर STF के जाल में फंसा!

₹50 हजार का इनामी हत्यारोपी STF के हत्थे चढ़ा, 7 साल पुराने विवाद ने ली थी महिला की जान

प्रतापगढ़। हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी अभियुक्त परमेश कुमार पटेल को एसटीएफ यूनिट कानपुर ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा के पास से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र का है, जहां 1 फरवरी 2026 को एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका पिछले सात वर्षों से अपनी भाभी के साथ रह रही थीं और उनका अपने सौतेले पुत्र से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना की शाम कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे और महिला के कमरे में जाकर उनकी हत्या कर दी। शोर सुनकर परिजन बाहर निकलना चाहते थे, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। बाद में पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो महिला मृत अवस्था में मिलीं।

घटना के बाद थाना नवाबगंज में हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान परमेश कुमार पटेल का नाम सामने आया, जिस पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया। उसके अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि परमेश लगातार फरार चल रहा था।

एसटीएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा था और भागने की फिराक में था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर रायबरेली और प्रतापगढ़ जिलों में हत्या, गैर-इरादतन हत्या, लूट, धोखाधड़ी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे करीब 10 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रतापगढ़ में बड़ी कार्रवाई: बम के दम पर लूट की साजिश नाकाम, 4 शातिर गिरफ्तार



प्रतापगढ़। जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोहंडौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध देशी बम, चोरी की मोटरसाइकिल, एक अन्य पल्सर बाइक और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धनंजय राय के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आवले की बगिया के पास नहर पटरी, ग्राम बरासराय के समीप घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में नीरज यादव (19), अभिषेक गौतम उर्फ शेखर (27), शुभम गौतम (19) और अंश मौर्य (17) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वे सुनसान स्थानों पर राहगीरों को रोककर बम दिखाकर डराते थे और उनसे मोबाइल व नगदी लूट लेते थे। लूट से मिले पैसे को वे अपने शौक और खर्च में इस्तेमाल करते थे।

बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जांच करने पर पता चला कि वह अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है। इस मामले में थाना कोहंडौर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रतीक सिंह, कांस्टेबल मनीष यादव, पुष्पेंद्र यादव, अवधेश यादव और चालक हेड कांस्टेबल अनिल यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

रानीगंज में चला बड़ा खेल! विरोध के बाद आखिर हटे एसडीएम विमल कुमार… क्या था पूरा मामला?

प्रतापगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल से मचा हड़कंप, कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले


प्रतापगढ़। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। इस अचानक हुए बदलाव से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और अफसरों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है।


जारी आदेश के अनुसार संयुक्त मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा को सदर का एसडीएम बनाया गया है। वहीं, पहले सदर में तैनात नैंसी सिंह को हटाकर अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा एसडीएम न्यायिक पट्टी अनुराग सिंह को रानीगंज का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं विमल कुमार को रानीगंज से हटाकर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।


इसी क्रम में नायब तहसीलदार अंकित सिंह को प्रभारी तहसीलदार रानीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले में अधिकारियों के बीच हलचल मच गई है और सभी अपने-अपने नए दायित्वों को संभालने में जुट गए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव सदर और रानीगंज तहसील में देखने को मिला है। आईएएस अनुष्का शर्मा को सदर तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। खास बात यह है कि वह आईपीएस/सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा की पत्नी हैं, जिससे यह तैनाती और भी चर्चा में आ गई है।


रानीगंज से हटे विमल कुमार, लंबे समय से चल रहा था विवाद


रानीगंज तहसील में तैनात रहे एसडीएम विमल कुमार का ट्रांसफर पहले से ही चर्चाओं में बना हुआ था। उनके कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी रही। तहसील के अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन किया था, जिससे माहौल काफी गरम हो गया था। जनसुनवाई और न्यायालय में अधिवक्ताओ द्वारा कार्य नहीं करने के शर्त पर विरोध खत्म हुआ था


बताया जाता है कि अधिवक्ताओं ने विमल कुमार के खिलाफ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। विरोध इतना बढ़ गया कि अधिवक्ता तहसील सभागार में भूख हड़ताल पर भी बैठ गए थे। इस दौरान प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच टकराव की स्थिति भी बनी रही।तहसील परिसर में एसडीएम नहीं आते


इतना ही नहीं, एक बार जनसुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने विरोध करते हुए विमल कुमार को सभागार से बाहर तक कर दिया था। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई थी और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।


लंबे संघर्ष के बाद हुआ तबादला


अधिवक्ताओं का यह विरोध लंबे समय तक चलता रहा। बार-बार प्रदर्शन, धरना और भूख हड़ताल के बाद आखिरकार प्रशासन को बड़ा फैसला लेना पड़ा। जिलाधिकारी द्वारा किए गए इस ताजा फेरबदल में विमल कुमार को रानीगंज से हटाकर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बना दिया गया है।


इस फैसले को अधिवक्ताओं की जीत के रूप में भी देखा जा रहा है, क्योंकि वे लंबे समय से उनके ट्रांसफर की मांग कर रहे थे। वहीं, नए एसडीएम के रूप में अनुराग सिंह की तैनाती से अब रानीगंज तहसील में माहौल सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।


अधिकारियों में बढ़ी हलचल


डीएम के इस फैसले के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल तेज हो गई है। अचानक हुए इस बदलाव से अधिकारी नई जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क हो गए हैं। वहीं आम लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि नए अधिकारियों के आने से व्यवस्था में कितना सुधार होता है।


फिलहाल, रानीगंज तहसील में हुए इस बदलाव को एक बड़े प्रशासनिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में साफ नजर आ सकता है।

कानून से बचना मुश्किल… आसपुर देवसरा पुलिस का बड़ा एक्शन!

तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी


प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में की गई, जिसमें लंबित मामलों के वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ तेज की जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना आसपुर देवसरा के उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह अपनी टीम—कांस्टेबल शिवशंकर यादव और कांस्टेबल विजय यादव—के साथ क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान माननीय न्यायालय एफटीसी द्वितीय, प्रतापगढ़ द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें रामकेवल यादव (58 वर्ष) और उनके पुत्र नन्दलाल यादव, निवासी ग्राम बीबीपुर मुस्तक शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों को उनके घर के पास से दबोच लिया गया।


इसके अलावा, एक अन्य मामले में माननीय न्यायालय सिविल जज सीडी एफटीसी द्वितीय द्वारा जारी वारंट के आधार पर छोटेलाल पुत्र राजदेव, निवासी ग्राम सैलखा को भी उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक कृत्य शामिल हैं।


थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में आसपुर देवसरा पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। हाल के दिनों में कई मामलों का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। थाना प्रभारी की सक्रियता और टीम वर्क की बदौलत अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है।


स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इसी तरह सख्ती जारी रही तो क्षेत्र में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

स्टेशन के सुनसान कोने में चल रहा था खौफनाक खेल… दो सगी बहनों के साथ युवक रंगे हाथ पकड़ा, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया!

प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज कस्बे स्थित मां बाराही देवी धाम स्टेशन पर शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां दो सगी बहनों के साथ इश्क फरमाते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पीट दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मांधाता थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक शनिवार दोपहर करीब 3 बजे स्टेशन पर पहुंचा। आरोप है कि वह स्टेशन के एक सुनसान हिस्से, जनरेटर गैलरी के किनारे, दो सगी बहनों के साथ आपत्तिजनक तरीके से बातचीत और नजदीकी बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने आपत्ति जताई और युवक को पकड़ लिया।


मामले की जानकारी तत्काल स्टेशन मास्टर को दी गई, लेकिन उसी समय काशी विश्वनाथ ट्रेन के आगमन का समय होने के कारण स्टेशन मास्टर व्यस्त रहे। इसी बीच, गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन तब तक युवक को काफी चोटें आ चुकी थीं।


थोड़ी देर बाद स्टेशन मास्टर ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस दोनों पहुंचीं, लेकिन यह तय करने में काफी समय लग गया कि मामला किसके अधिकार क्षेत्र में आएगा। इसी वजह से करीब तीन घंटे तक युवक स्टेशन परिसर में ही पुलिस की निगरानी में बैठा रहा और स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई।


इस दौरान घायल युवक को स्टेशन मास्टर के संरक्षण में रखा गया, ताकि भीड़ दोबारा उस पर हमला न कर सके। बाद में उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद रात करीब 9 बजे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की और युवक को अपने कब्जे में ले लिया।


वहीं, दोनों सगी बहनों की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस तरह की घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून को अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा

प्रतापगढ़: दोस्तों संग नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात तक तलाश जारी

Oplus_16908288


प्रतापगढ़। जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।


जानकारी के अनुसार चिलबिला निवासी 22 वर्षीय अनिकेत उमरवैश्य पुत्र डमरू उमरवैश्य अपने दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर नमक सायर (औवार पुल के पास) नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते सफलता नहीं मिल सकी।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने शाम से ही नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


देर रात करीब 11:30 बजे तक चले अभियान के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका था। प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन कराई जा रही है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे खोज निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानी बरतने और गहरे पानी में न जाने की अपील की

अगर आप भी हैं किसान तो तुरंत कर लें ये काम… नहीं तो हो जाएंगे हर सुविधा से वंचित!

प्रतापगढ़, 11 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा और प्रभावी निर्णय लेते हुए Farmer ID (किसान पहचान पत्र) को अब पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है। यह फैसला सीधे तौर पर किसानों की रोजमर्रा की खेती, सरकारी योजनाओं और उनके आर्थिक हितों से जुड़ा हुआ है। अब बिना Farmer ID के किसान न तो सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे और न ही खेती से जुड़ी जरूरी सुविधाओं तक उनकी पहुंच आसान रह जाएगी। ऐसे में यह बदलाव किसानों के लिए जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी है कि वे समय रहते इसे समझें और तुरंत कार्रवाई करें।


जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद प्रतापगढ़ में 6 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी किसानों का शत-प्रतिशत Farmer ID बनाना है। इसके लिए कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। गांव-गांव में कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है और उन्हें Farmer ID उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि कोई भी किसान इस प्रक्रिया से छूटने न पाए।


सरकार के इस फैसले के बाद अब खेती से जुड़ी लगभग हर सरकारी सुविधा Farmer ID से जुड़ने जा रही है। उर्वरक, बीज और कीटनाशकों की खरीद के लिए भी Farmer ID आवश्यक होगा। इसके साथ ही सब्सिडी, अनुदान और फसलों की सरकारी खरीद में भी यह पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। गेहूं, धान, दलहन और तिलहन जैसी प्रमुख फसलों को सरकार को बेचने के लिए भी Farmer ID दिखाना जरूरी होगा। इसका मतलब यह है कि जिन किसानों के पास यह पहचान पत्र नहीं होगा, वे अपनी उपज को सरकारी खरीद केंद्रों पर नहीं बेच पाएंगे।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी अब Farmer ID के माध्यम से ही दिया जाएगा। इससे सरकार का उद्देश्य यह है कि योजनाओं का लाभ सीधे वास्तविक और पात्र किसानों तक पहुंचे और बीच में किसी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा न हो। Farmer ID के जरिए हर किसान की एक यूनिक पहचान तैयार की जा रही है, जिसमें उसकी जमीन, फसल और बैंक से जुड़ी जानकारी दर्ज होगी। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी।


अधिकारियों के अनुसार मई 2026 से उर्वरकों का वितरण भी पूरी तरह Farmer ID पर आधारित कर दिया जाएगा। चाहे किसान प्राथमिक सहकारी समितियों (PACS) से खाद लें या निजी दुकानों से खरीद करें, हर जगह Farmer ID दिखाना अनिवार्य होगा। यह बदलाव किसानों के लिए एक बड़ा संकेत है कि अब बिना Farmer ID के खेती करना भी मुश्किल हो सकता है। क्योंकि खाद, बीज और अन्य आवश्यक संसाधनों के बिना खेती संभव नहीं है।


सरकार कृषि क्षेत्र को डिजिटल बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग अपने सभी पोर्टलों को Farmer Registry से जोड़ने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। इसका लाभ यह होगा कि हर किसान का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा और जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत देखा जा सकेगा। इससे सरकारी योजनाओं के वितरण में पारदर्शिता आएगी और लाभ सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही इससे बिचौलियों की भूमिका भी कम हो जाएगी, जो अक्सर योजनाओं के लाभ में बाधा बनते हैं।


इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांवों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वे समय रहते अपना Farmer ID बनवा लें। कई जगहों पर राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर पंचायतों की भी मदद ली जा रही है ताकि अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके।


उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने जनपद के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस अभियान को हल्के में न लें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में कृषि से जुड़े सभी विभाग—जैसे उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और लघु सिंचाई—की योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास वैध Farmer ID होगा। इसलिए यह जरूरी है कि हर किसान जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराए और Farmer ID प्राप्त करे। उन्होंने यह भी बताया कि Farmer ID बनवाने की प्रक्रिया को सरल रखा गया है और कैंप में मौजूद कर्मचारी किसानों की हर संभव सहायता कर रहे हैं।


इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अभियान की समय सीमा बहुत सीमित है। 15 अप्रैल 2026 इस विशेष अभियान की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। यानी किसानों के पास बहुत कम समय बचा है। यदि इस अवधि में Farmer ID नहीं बन पाई, तो बाद में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर फसल की बिक्री, खाद की उपलब्धता और सरकारी योजनाओं के लाभ में बाधा आ सकती है।


कई किसानों के मन में इस नई व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। कुछ किसानों को यह चिंता है कि जिनके पास जमीन के पूरे कागजात नहीं हैं, उनका पंजीकरण कैसे होगा। वहीं कुछ किसानों को तकनीकी प्रक्रियाओं को लेकर भी संशय है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए कैंपों में व्यवस्था की गई है और हर किसान की मदद की जा रही है।


यह बदलाव भले ही शुरू में थोड़ा कठिन लगे, लेकिन लंबे समय में यह किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। Farmer ID के माध्यम से सरकार किसानों का एक सटीक और पारदर्शी डाटा तैयार कर रही है, जिससे योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा। इससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।


अंत में यही कहा जा सकता है कि Farmer ID अब किसानों के लिए एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। जो किसान समय रहते इसे बनवा लेंगे, वे भविष्य में सभी सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। वहीं जो किसान इसे नजरअंदाज करेंगे, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि किसान इस मौके को न गंवाएं और जल्द से जल्द अपने नजदीकी कैंप में जाकर Farmer ID बनवा लें, ताकि वे आने वाले समय में किसी भी सरकारी योजना से वंचित न रह जाएं।

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद


प्रतापगढ़। कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।


जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को वादी ने अपनी मोटरसाइकिल निर्मल तिराहा स्थित दुकान के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश और पूछताछ के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चल सका। इस पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस सक्रिय थी। इसी क्रम में थाना प्रभारी सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सैया बांध रेलवे लाइन के पास से आरोपी उत्तम सिंह उर्फ ननकऊ (26 वर्ष), निवासी महेरी थाना रानीगंज को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह पूर्व में भी अपराधों में संलिप्त रहा है।


इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल नागेंद्र खरवार, सोनवीर सिंह और योगेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

₹25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार, संयुक्त पुलिस टीम की बड़ी सफलता


प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतनपुर और थाना रानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना फतनपुर क्षेत्र के भुजैनी फाटक के पास कहला नहर के किनारे की गई, जहां आरोपी मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया।


गिरफ्तार अभियुक्त राजू यादव (26) पुत्र माताफेर यादव, ग्राम गौरा पूरेबदल थाना फतनपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। थाना प्रभारी फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।


इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवेन्द्र यादव और कांस्टेबल रुद्रांश चौबे की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। शिवेन्द्र यादव ने अपनी सूझबूझ और सक्रियता के चलते मुखबिर से मिली सूचना को सही दिशा में उपयोग करते हुए टीम को मौके तक पहुंचाया। वहीं, रुद्रांश चौबे ने पूरे ऑपरेशन के दौरान साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ने में अहम योगदान दिया। दोनों पुलिसकर्मियों की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त पर जनपद के विभिन्न थानों में कुल सात गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी, लूट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहा है और उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।


पुलिस टीम ने बताया कि वे क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि राजू यादव भुजैनी फाटक के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और बिना किसी प्रतिरोध के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


इस सफलता के बाद पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों ने टीम के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह की मुस्तैदी से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया है।


पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।