Home खोजी रिपोर्टिंग बारात की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं: तेज रफ्तार ट्रक ने...

बारात की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं: तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, हालत गंभीर

527
0
oplus_0
https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात में शामिल होने आए दो युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यह हादसा मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे लच्छीपुर–रानीगंज पट्टी मार्ग पर स्थित श्री साईं पैलेस के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय सड़क किनारे कई लोग बारात के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ-जा रहे थे। इसी दौरान पट्टी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े दो युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंदता चला गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों की पहचान अमेठी जनपद के रहने वाले इंद्रजीत वर्मा (28) पुत्र रमेश वर्मा और सूरज वर्मा (29) पुत्र जयराम वर्मा निवासी शिवपुर मोहैय्या के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं और अपने गांव के ही साथी रोहित प्रजापति की बारात में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ आए थे।

बताया जा रहा है कि रोहित प्रजापति की बारात लच्छीपुर स्थित श्री साईं पैलेस में आई थी। बारात के दौरान दोनों युवक अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ लच्छीपुर बाजार की ओर चले गए थे। वापस लौटते समय वे श्री साईं पैलेस के पास रानीगंज–पट्टी मार्ग पर सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पट्टी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बारात में आए लोगों और स्थानीय नागरिकों में काफी आक्रोश और चिंता का माहौल देखने को मिला। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन और बारात में शामिल अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इस हादसे के कारण बारात की खुशियां पल भर में चिंता और अफरा-तफरी में बदल गईं।

पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने का दावा किया जा रहा

Leave a Reply