Home Blog Page 37

अपहरण कांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, राकेश चौरसिया की टीम का ताबड़तोड़ एक्शन

0

प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। अपहरण के एक मामले में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के केवटली गेट के पास से दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण के एक मुकदमे में वांछित युवक थाना क्षेत्र के केवटली गेट के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद कैफ उर्फ शेबू पुत्र मोहम्मद कासिम अली निवासी ग्राम कमरपुर थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से मामले में वांछित चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।

आसपुर देवसरा थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ भी की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

रोजा अफ्तार के बाद घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक — मेडिकल कॉलेज रेफर

0
oplus_0

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब बेखौफ दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए रानीगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के पुरेगोलिया गांव निवासी अजमत अली उर्फ शोएब (पुत्र साबिर अली) शनिवार शाम रोजा अफ्तार के बाद घर से बाहर निकले थे। बताया जा रहा है कि वह हनीफ चौराहे पर किसी काम से गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय रास्ते में लल्लन के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायल युवक के अनुसार जैसे ही वह लल्लन के घर के पास पहुंचे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक को चूतड़ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को उठाकर रानीगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन युवक की हालत लगातार गंभीर बनी रहने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

उधर गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। मौके पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी और थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। साथ ही संभावित आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में दबिश भी दी जा रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली मारने की घटना के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से बेखौफ होकर बदमाशों ने युवक को गोली मारी है, उससे इलाके में भय का वातावरण पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायल युवक के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा और जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं घायल युवक की हालत को लेकर परिजनों में चिंता बनी हुई है।

घर में अकेली किशोरी से पड़ोसी अधेड़ ने की छेड़छाड़, शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुटी

0
oplus_2097152

थाना रानीगंज क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक किशोरी ने पड़ोस में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह किशोरी के परिजन खेत में काम करने के लिए चले गए थे। उस समय किशोरी घर में अकेली मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक अधेड़ व्यक्ति उसके घर के अंदर पहुंच गया। घर में प्रवेश करने के बाद उसने किशोरी से उसके परिजनों के बारे में पूछताछ शुरू की।

किशोरी के मुताबिक जब आरोपी को यह पता चला कि घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं है, तो उसने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से किशोरी घबरा गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी घबरा गया और जाते-जाते उसे धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।

घटना के बाद किशोरी काफी देर तक डरी-सहमी रही। कुछ समय बाद वह अपने परिजनों के पास खेत में पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। किशोरी की बात सुनकर परिजन भी हैरान रह गए। इसके बाद परिजन किशोरी को साथ लेकर रानीगंज थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि एक किशोरी द्वारा पड़ोस के अधेड़ व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट के वारंट पर आरोपी पकड़ा

0

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आसपुर देवसरा थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ ही वांछित और वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक कृष्णानंद श्रीवास्तव अपने हमराही कांस्टेबल रंजीत कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक वारंटी आरोपी अपने घर के आसपास मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेश चौहान पुत्र श्यामशंकर निवासी ग्राम आसपुर देवसरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय जनपद जौनपुर द्वारा वसूली वारंट जारी किया गया था। यह वारंट मुकदमा संख्या 487/2025 धारा 147 बीएनएसएस के तहत जारी हुआ था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

थाना पुलिस का कहना है कि जिले में फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नवाबगंज पुलिस की कार्रवाई: 315 बोर तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

0

प्रतापगढ़। नवाबगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नवाबगंज संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिन्दुराईपुर पुल के पास घेराबंदी कर एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान दिव्यांशु पटेल पुत्र कमलेश पटेल निवासी मद्दपुर भोरई का पुरवा थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज में मुकदमा संख्या 32/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लवाना उपनिरीक्षक विनय वर्मा के साथ हेड कांस्टेबल जवाहर राम, कांस्टेबल उपेंद्र कुमार और कांस्टेबल प्रशांत राठी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पॉक्सो मामले का फरार आरोपी घोषित, पुलिस ने गांव में मुनादी कर चस्पा किया नोटिस

0

प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानिकपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। पुलिस ने आरोपी को जल्द न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जिले भर में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मानिकपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 133/2025 धारा 376, 506 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार इस मामले में ग्राम मिरिया निवासी कलाम मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद काफी समय से फरार चल रहा है। मामले की सुनवाई कर रही माननीय पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत घोषणा और कुर्की आदेश जारी किया है।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मानिकपुर थाना पुलिस आरोपी के गांव पहुंची और उसके घर सहित आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर घोषणा पत्र की प्रतियां चस्पा कीं। इसके साथ ही गांव में मुनादी कराकर लोगों को जानकारी दी गई कि आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होना होगा।

पुलिस ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में पेश नहीं होता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।

इस दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने किया। टीम में उपनिरीक्षक उमेश सिंह, आरक्षी संदीप पटेल, आरक्षी मगन शर्मा और आरक्षी प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि जिले में फरार और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। न्यायालय से जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

पूर्व प्रधान की पहल, रानीगंज में रोज़ेदारों के लिए भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन

0

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज कस्बे में पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर गुरुवार को रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रानीगंज के लिलहा न्यू बाजार मैदान के पास सराय भरत राय के पूर्व प्रधान मो. असलम द्वारा आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर दिखाई दिया।

रमज़ान के पाक महीने में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में मगरिब की अज़ान होते ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोज़ा खोला। इसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। इफ्तार के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।

आयोजक पूर्व प्रधान मो. असलम ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, सब्र और आपसी प्रेम का संदेश देता है। ऐसे अवसरों पर इफ्तार पार्टी के माध्यम से लोगों को एक साथ बैठने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए इफ्तार के विभिन्न पकवानों की व्यवस्था की गई थी, जिसमें खजूर, फल, शरबत, पकौड़ी सहित अन्य व्यंजन शामिल रहे। इफ्तार के बाद लोगों ने नमाज अदा की और देश-प्रदेश में शांति और तरक्की के लिए दुआ की।

इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रधान मो. असलम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मेल-मिलाप और सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। कार्यक्रम देर शाम तक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

रानीगंज तहसील में रोज़ा इफ्तार का आयोजन, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना अधिवक्ताओं का कार्यक्रम

0

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज तहसील परिसर में गुरुवार को अधिवक्ताओं द्वारा रोज़ा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में तहसील परिसर के विभिन्न अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इफ्तार के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने तहसील परिसर के माहौल को और भी सौहार्दपूर्ण बना दिया।

रमज़ान के पवित्र महीने में आयोजित इस रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सद्भाव, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। जैसे ही मगरिब की अज़ान हुई, रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोज़ा खोला। इसके बाद सभी ने मिलकर इफ्तार किया और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे अवसरों पर जब सभी लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं तो समाज में आपसी दूरी खत्म होती है और एकता मजबूत होती है।

इफ्तार पार्टी के दौरान तहसील परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहने की बात कही। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल इफ्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, देवेश प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, वसीम मोहम्मद, गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद जैद, कलाम, साहिल, शेख़ रियाज, महाजन तिवारी, विजय कुमार मिश्रा, शैलेश पांडेय, शेख उद्दीन, राजन सिंह सहित कई अधिवक्ता और अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और एकता तथा भाईचारे का संदेश दिया।

चौखड़ा जंगल हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

0

प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: युवक की हत्या का राज़ खुला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

प्रतापगढ़। जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज युवक हत्याकांड का प्रतापगढ़ पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।

 

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में दिलीपपुर पुलिस, स्वॉट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

 

चौखड़ा जंगल में हुई थी सनसनीखेज हत्या बताया जा रहा है कि 09 मार्च 2026 को थाना दिलीपपुर क्षेत्र के चौखड़ा गांव के जंगल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

मृतक के परिजनों को इसकी सूचना मिलने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो युवक का शव पड़ा मिला और पुलिस पहले से ही मौके पर मौजूद थी।

 

प्रथम दृष्टया मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत होने पर थाना दिलीपपुर में मु0अ0सं0 46/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

एसपी के निर्देशन में बनी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए और कई पुलिस टीमों का गठन किया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में दिलीपपुर थाना पुलिस, स्वॉट टीम और सर्विलांस सेल ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, साक्ष्यों के अध्ययन और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

 

चौखड़ा पुल के पास से दबोचा गया आरोपी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान चौखड़ा पुल के पास से आरोपी सद्दाम (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

 

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

 

पूछताछ में कबूला पूरा सच

पुलिस पूछताछ में आरोपी सद्दाम ने बताया कि उसने मृतक को पैसे देने का झांसा देकर चौखड़ा गांव के जंगल में बुलाया था। सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद उसने बाइक के पीछे बैठे-बैठे ही मृतक के सिर में दो गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल फोन निकालकर जिरियामऊ पुल से सई नदी में फेंक दिया और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को झाड़ियों में छिपा दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

 

एक और आरोपी की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस वारदात में उसका एक साथी संदीप गुप्ता (निवासी बादशाहपुर, जौनपुर) भी शामिल था, जो मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे चल रहा था। पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

 

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी सद्दाम के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें

धारा 188, 269 भादवि

धारा 147, 148, 420, 427, 504, 506 भादवि

जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

 

 

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाइस पूरे हत्याकांड के खुलासे में थाना प्रभारी दिलीपपुर बलराम सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुपम पटेल, रमिल कुमार, सारिका, हेड कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल जगदीश, आशीष कुमार, आनंद प्रकाश यादव और चालक विनोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

वहीं स्वॉट टीम प्रभारी अमित कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल मोहितराज यादव, कांस्टेबल जागीर सिंह, अरविन्द दुबे, सलमान तथा चालक राजेन्द्र कुमार ने भी कार्रवाई में सक्रिय योगदान दिया।

 

साथ ही सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल पंकज लहरी और कांस्टेबल सनोज व संजय यादव की तकनीकी सहायता से आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

 

प्रतापगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

बारात की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं: तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, हालत गंभीर

0
oplus_0

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात में शामिल होने आए दो युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यह हादसा मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे लच्छीपुर–रानीगंज पट्टी मार्ग पर स्थित श्री साईं पैलेस के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय सड़क किनारे कई लोग बारात के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ-जा रहे थे। इसी दौरान पट्टी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े दो युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंदता चला गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों की पहचान अमेठी जनपद के रहने वाले इंद्रजीत वर्मा (28) पुत्र रमेश वर्मा और सूरज वर्मा (29) पुत्र जयराम वर्मा निवासी शिवपुर मोहैय्या के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं और अपने गांव के ही साथी रोहित प्रजापति की बारात में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ आए थे।

बताया जा रहा है कि रोहित प्रजापति की बारात लच्छीपुर स्थित श्री साईं पैलेस में आई थी। बारात के दौरान दोनों युवक अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ लच्छीपुर बाजार की ओर चले गए थे। वापस लौटते समय वे श्री साईं पैलेस के पास रानीगंज–पट्टी मार्ग पर सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पट्टी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बारात में आए लोगों और स्थानीय नागरिकों में काफी आक्रोश और चिंता का माहौल देखने को मिला। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन और बारात में शामिल अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इस हादसे के कारण बारात की खुशियां पल भर में चिंता और अफरा-तफरी में बदल गईं।

पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने का दावा किया जा रहा