Home Blog Page 36

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: गर्भवती युवती की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़, 19 मार्च 2026। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम संबंधों में विवाद के चलते 25 वर्षीय गर्भवती युवती की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, मृतका 15 मार्च को इलाज के लिए घर से लालगंज जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर थाना लालगंज में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का आरोपी अनुज सिंह से प्रेम संबंध था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी अनुज सिंह (27 वर्ष), निवासी सांगीपुर, को रायपुर तियाई के पास ग्राम कैथौला से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका उस पर साथ रहने का दबाव बना रही थी, जबकि उसकी शादी कहीं और तय हो चुकी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी ने पहले युवती को जहर देने की कोशिश की और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कार में रखकर संग्रामगढ़ क्षेत्र की नहर में फेंक दिया।

17 मार्च को संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर के किनारे युवती का शव बरामद हुआ, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना लालगंज पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसने तत्परता दिखाते हुए गंभीर मामले का सफल अनावरण किया।

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 जिंदा बम के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रतापगढ़, 19 मार्च 2026। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को तीन जिंदा देशी बम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ऐलाही पुलिया के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन जिंदा देशी बम बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित सिंह (25) पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी ग्राम महुली, थाना आसपुर देवसरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ प्रतापगढ़ और जौनपुर जनपद में हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी समेत लगभग सात गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है और वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था।

बरामदगी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 4/5 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयकिशुन यादव, कांस्टेबल अजीत चौहान और नीरज पटेल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी

प्रतापगढ़ में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

प्रतापगढ़, 19 मार्च। जनपद के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 की रात ग्राम तीबीपुर निवासी एक किसान के खेत से अज्ञात चोरों ने समरसेबल का स्टार्टार व स्टेबलाइजर चोरी कर लिया था। इसके साथ ही पड़ोसी के खेत से झटका मशीन, छोटी बैटरी और सोलर पैनल भी चोरी कर लिए गए थे। वहीं गांव के एक बंद पड़े घर से एलईडी टीवी भी चोरी कर ली गई थी। मामले में थाना आसपुर देवसरा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घटना का खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनरहिया बाग स्थित हनुमान मंदिर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रवी वर्मा उर्फ मोहित वर्मा, मिथलेश कुमार विश्वकर्मा उर्फ रिंकू तथा अभिषेक विश्वकर्मा शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी की एक स्टेबलाइजर, स्टार्टार, झटका मशीन, छोटी बैटरी, सोलर पैनल और एक एलईडी टीवी बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और चोरी के सामान को बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

अंतू डबल मर्डर का खुलासा: अवैध संबंधों के विवाद में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या

जनपद प्रतापगढ़ के थाना अंतू क्षेत्र में हुए सनसनीखेज मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर ली है।

यह घटना 16 मार्च 2026 की है, जब थाना अंतू क्षेत्र के ग्राम पारा हमीदपुर में एक 42 वर्षीय महिला और उसके 14 वर्षीय पुत्र की घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रारंभिक जांच में दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे, जिससे साफ था कि किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ स्वॉट टीम को भी जांच में लगाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, वह चौंकाने वाला था। पुलिस के मुताबिक, हत्या की मुख्य वजह अवैध संबंधों को लेकर उपजा विवाद था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणबहादुर मौर्या (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका मृतका के साथ पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। घटना की रात वह महिला के घर पहुंचा था, जहां उसने देखा कि महिला किसी अन्य व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पास में रखी कुदाल से महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान महिला का 14 वर्षीय पुत्र जाग गया और उसने आरोपी को देख लिया। अपनी पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने बच्चे को भी नहीं छोड़ा और उसकी भी बेरहमी से हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार दबिश और निगरानी के बाद आरोपी को थाना अंतू क्षेत्र के ककरहिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर ली गई है।

इस मामले में एक और अहम बात सामने आई कि शुरुआती दौर में जिन चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, वे जांच में निर्दोष पाए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ लगी धाराएं हटा दी हैं, जिससे साफ है कि पुलिस ने निष्पक्ष जांच करते हुए वास्तविक आरोपी तक पहुंच बनाई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे से जहां एक ओर पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं यह घटना समाज के लिए एक गंभीर संदेश भी छोड़ती है। निजी रिश्तों में बढ़ते विवाद और आवेश में उठाए गए कदम किस तरह खतरनाक परिणाम दे सकते हैं, यह इस घटना से स्पष्ट होता है।

मामूली कहा-सुनी के बाद बाहरी लोगों ने युवक को पीटा, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

0
oplus_136314880

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहा-सुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी से विवाद के बाद बाहरी लोगों को बुलाकर युवक के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल का इलाज रानीगंज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के खरहर गांव निवासी राजेंद्र कुमार (32) पुत्र राजा राम का मंगलवार दिन में अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे।

पीड़ित राजेंद्र कुमार का आरोप है कि दिन में हुए विवाद के बाद उसके पड़ोसी ने प्रतापगढ़ से अपने दामाद को बुला लिया। आरोप है कि दामाद के साथ आधा दर्जन लोग भी गांव पहुंचे। देर रात करीब 10:30 बजे आरोपित लोग राजेंद्र कुमार के घर के पास पहुंचे और उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किए जाने की बात भी सामने आ रही है।

मारपीट में राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवक को उपचार के लिए तत्काल रानीगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बाहरी लोगों को बुलाकर जानबूझकर हमला कराया गया है। वहीं गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर हुई यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

गम्भीरपुर फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोनों घायलों समेत 3 आरोपी जेल

0

प्रतापगढ़।

जनपद के थाना रानीगंज क्षेत्र के ग्राम गम्भीरपुर में मस्जिद के पास हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं घटना में शामिल पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे गम्भीरपुर गांव में मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई थी। घटना के दौरान अजमत अली उर्फ शोएब निवासी पूरे गोलिया थाना रानीगंज और रणजीत सिंह उर्फ मेजर निवासी रतनमई थाना दिलीपपुर को गोली लगने से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने उपचार के बाद घायल अजमत अली उर्फ शोएब और रणजीत सिंह उर्फ मेजर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तीसरे आरोपी मोहम्मद शादाब अली निवासी पचरास को दादूपुर रेलवे स्टेशन पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार इससे पहले 16 मार्च को अमरेश त्रिपाठी उर्फ टिंकू और राज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

घटना के बाद पुलिस ने स्वयं वादी बनकर दोनों पक्षों के पांच-पांच नामजद और पांच-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते आमना-सामना होने पर फायरिंग हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने मामले में फरार चल रहे सरफराज उर्फ रावा, प्रशांत सिंह, खुर्शीद, आदित्य शर्मा और फैसल की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही

25 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से NCR तक चल रहा था सप्लाई नेटवर्क

0

प्रतापगढ़। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रानीगंज पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 25 किलो गांजा, एक मारुति अर्टिगा कार और 2530 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रानीगंज थाना क्षेत्र के बीठलपुर पट्टी के पास कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कार सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 25 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार गौतम (39) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अंतपुर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़, हाल निवासी जेजे कॉलोनी बवाना, पूर्वी दिल्ली और मेहराज पुत्र इरशाद निवासी गोहटिया खुर्द कला थाना जैथरा जनपद एटा, हाल निवासी दल्लूपुरा थाना अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा के गजपति जिले के मोहाना क्षेत्र से गांजा खरीदकर कार के जरिए दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। रोहित गौतम कार चलाने का काम करता था और इसी दौरान उसकी पहचान गांजा तस्करों से हुई थी। बाद में उसने अपने साथी मेहराज के साथ मिलकर गांजा की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी। मेहराज ने गांजा खरीदने के लिए पैसों का इंतजाम किया और दोनों 12 मार्च को उड़ीसा जाकर वहां से गांजा लेकर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक रोहित गौतम वर्ष 2023 में भी गांजा तस्करी के मामले में मैनपुरी जिले में पकड़ा जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ थाना रानीगंज में मुकदमा संख्या 97/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से अपील की गई है कि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन ने दो महिलाओं व मासूम को मारी टक्कर, एक की मौत

oplus_136314880

प्रतापगढ़। जनपद में वाराणसी–लखनऊ राज्यमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाईवे पर जा रही दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल उपचार के लिए रानीगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली गुड्डन (25) पत्नी विमल अपने तीन वर्षीय बेटे वेद की नजर उतारने के लिए गांव की ही संगीता (35) पत्नी अमृत लाल के साथ गई थी। नजर उतारने के बाद दोनों महिलाएं बच्चे के साथ घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि जब वे वाराणसी–लखनऊ राज्यमार्ग पर पहुंचीं तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं और बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत वाहन से रानीगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद संगीता (35) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गुड्डन और उसके तीन वर्षीय बेटे वेद का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है।

संगीता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में मौजूद परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में भी घटना की सूचना पहुंचते ही मातम छा गया। बताया जा रहा है कि संगीता अपने परिवार की जिम्मेदार महिला थी और उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके।

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एटीएम फ्रॉड का बड़ा खुलासा: 46 एटीएम कार्ड, नकदी व लैपटॉप के साथ शातिर गिरफ्तार

प्रतापगढ़: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अन्तरजनपदीय शातिर गिरफ्तार,

46 कार्ड व नकदी बरामद

प्रतापगढ़। जनपद में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह का देल्हूपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर अन्तरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 46 एटीएम कार्ड, ₹24,000 नगद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को ग्राम पनियारी थाना मानधाता निवासी एक महिला ने थाना देल्हूपुर में शिकायत दी थी कि विशवनाथगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर पिन सेट कराने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।

बाद में उसके खाते से ₹34,880 की अवैध निकासी होने की जानकारी मिली। इस मामले में थाना देल्हूपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।

SP प्रतापगढ़ दीपक भूकर व ASP पूर्वी शैलेन्द्र लाल के निर्देशन व CO रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देल्हूपुर राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एनएसजी होटल के आगे पुलिया के पास से अन्तरजनपदीय अभियुक्त सुरेन्द्र सरोज पुत्र शिवलाल सरोज निवासी उगईपुर थाना रानीगंज को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम बूथों पर लोगों को झांसे में लेकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेता था और बाद में खातों से पैसे निकाल लेता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 46 एटीएम कार्ड, ₹24,000 नगद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर जनपद लखनऊ व प्रतापगढ़ में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

वहीं उसके एक अन्य साथी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक संदीप तिवारी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल विनय पटेल व कांस्टेबल दिलीप कुमार थाना देल्हूपुर शामिल रहे।

घायल विपक्षियों को एक ही एम्बुलेंस से भेजने पर विवाद, लोगों से उलझे दरोगा; मुकदमा दर्ज कराने की दी धमकी

प्रतापगढ़।जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक गोलीकांड के बाद अस्पताल परिसर में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा घायल दो विपक्षियों को एक ही एम्बुलेंस से प्रयागराज भेजने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एहतियात के तौर पर दोनों को अलग-अलग एम्बुलेंस से भेजने की सलाह दी, जिस पर दरोगा को लगा उनकी शान में गुस्ताखी कर दिए ये लोग मै दरोगा और ये सब हमे सलाह दे रहे और भड़क गए और लोगों से तीखी नोकझोंक करने लगे।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 8:30 बजे रानीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले रानीगंज ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में जांच और एक्स-रे के दौरान उसके शरीर में गोली फंसी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

इसी बीच एक अन्य युवक, जो स्थानीय स्तर पर आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, वह भी गोली से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंच गया और उसी युवक पर गोली मारने का आरोप लगाने लगा। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे भी प्रयागराज रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि जब दोनों घायल विपक्षियों को एम्बुलेंस से प्रयागराज भेजा जा रहा था, तब ड्यूटी पर तैनात रानीगंज थाने के दरोगा त्रिवेणी दोनों को एक ही एम्बुलेंस से भेजने की व्यवस्था कर रहे थे। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने आशंका जताई कि दोनों पक्ष आपस में विरोधी हैं, इसलिए रास्ते में विवाद या अप्रिय घटना हो सकती है। लोगों ने सुझाव दिया कि दोनों को अलग-अलग एम्बुलेंस से भेजना अधिक सुरक्षित रहेगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इतना सुनते ही दरोगा नाराज हो गए और वहां मौजूद लोगों को फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तक की चेतावनी देने लगे। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद एक अधिवक्ता से भी उनकी तीखी बहस हो गई और उन्होंने उन्हें भी खरी-खोटी सुनाने लगे दरोगा ने कहा अपनी तुम राय कोर्ट और कचेहरी में दिखाना हमे नहीं हम दरोगा है मुकदमा दर्ज कर जेल भेजते है तुमको भी भेज सकते है। दरोगा त्रिवेणी वहां मौजूद पत्रकार और अधिवक्ता दोनों से उलझे

मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए दरोगा को वहां से अलग किया और माहौल शांत कराया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को जनता से संयमित व्यवहार करना चाहिए और अपना सख्त रुख अपराधियों के खिलाफ दिखाना चाहिए।लेकिन यहां तो दरोगा जी खुद सही बात कहने वाले को ही धमकी देने लगे दरोगा जी को लगा उनकी शान में गुस्ताखी हुई । हालांकि बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने बात को समझा और अलग अलग एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए प्रयागराज भेजा लेकिन उपनिरीक्षक त्रिवेणी पर लोगों ने लापवाही और वर्दी का रोब दिखाने का आरोप लगाए