Home Blog Page 39

प्रतापगढ़ में टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या,के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जा चुके जेल तीसरे फरार 25 हजार का इनाम

0

प्रतापगढ़। जिले के मानधाता थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब रामनगर गांव निवासी 55 वर्षीय मो. सलीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जाता है कि मो. सलीम लंबे समय से मुंबई में टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव रामनगर आए हुए थे। सोमवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से मो. सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मानधाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या के मामले में मो. खलील, अकबर और मो. अयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों मो. अयान और मो. खलील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हालांकि इस वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अकबर अभी भी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी अकबर की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, धार्मिक झंडा जुलूस के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

0
Oplus_16908288

 प्रतापगढ़। कुंडा नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब युवक धार्मिक झंडा-निशान लेकर जा रहे लोगों के साथ चल रहा था। अचानक झंडा ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे तेज करंट की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार कुंडा नगर पंचायत क्षेत्र के नरसिंहगढ़ महुआतार में सोमवार करीब एक बजे कुछ लोग धार्मिक झंडा-निशान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान महुआतार निवासी अरविंद सोनी (पुत्र श्यामलाल सोनी) भी उनके साथ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान झंडा काफी ऊंचा था और चलते समय वह ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। जैसे ही झंडा बिजली के तार से छुआ, तेज करंट प्रवाहित हो गया और अरविंद सोनी उसकी चपेट में आ गए।

तेज करंट लगने से अरविंद सोनी गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन करंट का झटका इतना तेज था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जुलूस में शामिल लोग दहशत में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। जैसे ही यह खबर मृतक के परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आया।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मनोज पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की।

मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां यह हादसा हुआ, वहां से हाईटेंशन बिजली लाइन काफी नीचे से गुजर रही है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि ऐसी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे कुंडा क्षेत्र में गम और शोक का माहौल बना हुआ है। लोग मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

जिले में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

0

  सांगीपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया     गिरफ्तार।  

प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सांगीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी आरोपियों को पकड़ा।

उपनिरीक्षक आकाश शुक्ला और उपनिरीक्षक हरिंद्र यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि वारंटी आरोपी विकास वर्मा अपने घर के पास मौजूद है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर विकास वर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी पतनपुर कोठा नेवढिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

एक अन्य कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरिंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल दिनेश कुमार और महिला कांस्टेबल गुन्चा सनोबर की टीम ने वारंटी अभियुक्ता नीरज देवी पत्नी रामकिशोर निवासी भुरकुसवापुर पश्चिम देउम को गिरफ्तार किया।

नीरज देवी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रही थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

 

  नवाबगंज पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को दबोचा। 

प्रतापगढ़। नवाबगंज थाना पुलिस ने अभियान चलाकर दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को उनके घर के पास से पकड़कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजनारायण सिंह और उपनिरीक्षक अकील अहमद क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारंटी आरोपी शिव भोला जायसवाल अपने घर के पास मौजूद है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शिव भोला जायसवाल पुत्र छोटेलाल निवासी निपाइकगंज परियावां के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

इसी दौरान पुलिस ने एक अन्य वारंटी आरोपी इन्तियाज हसन पुत्र मुनीर हसन निवासी परियावां को भी गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

 

 जेठवारा पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया   गिरफ्तार 

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उपनिरीक्षक राजेन्द्र पाण्डेय और कांस्टेबल सुनील सरोज ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित सजन लाल पुत्र रामखेलावन निवासी गोकुल का पुरवा को गिरफ्तार किया।

उपनिरीक्षक अमित वर्मा ने रविन्द्र प्रताप यादव पुत्र रामफेर यादव निवासी पदनाथपुर को गिरफ्तार किया।

उपनिरीक्षक राजीव वर्मा ने एससी/एसटी एक्ट के मामले में रामलखन सरोज पुत्र रामचरण सरोज निवासी एजका नागापुर को पकड़ा।

उपनिरीक्षक राम आश्रय सिंह ने प्रमोद यादव पुत्र भानुकट यादव निवासी भटनी पट्टी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

5. लालगंज पुलिस ने वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया

प्रतापगढ़। लालगंज थाना पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

उपनिरीक्षक भुवाल यादव और कांस्टेबल आशीष गुप्ता क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि वारंटी आरोपी सुखई अपने घर के पास मौजूद है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुखई पुत्र राम प्रसाद निवासी कल्यानपुर को गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज है।

6. आसपुर देवसरा पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

उपनिरीक्षक सचिन कुमार और हेड कांस्टेबल पवन नायक ने भीमदास पुत्र स्व. शोभनाथ निवासी केतकरपुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज है।

वहीं उपनिरीक्षक जावेद अहमद और उपनिरीक्षक सचिन कुमार पटेल ने प्रदीप कुमार पुत्र अजुब नारायण निवासी मझिगंवा को गिरफ्तार किया।

दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

 दिलीपपुर पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उपनिरीक्षक पंकज कुमार वर्मा और कांस्टेबल जगदीश क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वरुण कुमार मिश्रा पुत्र अंजनी मिश्रा निवासी दिलीपपुर को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा पुलिस ने योगेन्द्र यादव उर्फ योगेन्द्र प्रताप यादव पुत्र कृष्ण लाल यादव निवासी सिधारीपट्टी को भी गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

रास्ते के विवाद में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

0

प्रतापगढ़। जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर हुई जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लक्ष्मीगंज बाजार के पास से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना 13 सितंबर 2025 की है। उस दिन जूडापुर धनसारी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर वादी के भतीजे पर लाठी-डंडे, फावड़ा और रंभा से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया।

जब वादी और उसके परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना जेठवारा में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

उपनिरीक्षक आनंद कुमार राय और हेड कांस्टेबल शोभनाथ राम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी लक्ष्मीगंज बाजार के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार पुत्र रामफल निवासी जूडापुर धनसारी थाना जेठवारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

प्रतापगढ़। जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के हथिगवां पावरहाउस मोड़ के पास से पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार पूरेजीत चौधरी गांव निवासी सूरज सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना हथिगवां में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह, उपनिरीक्षक प्रिंस तिवारी, उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल गंगासागर और महिला कांस्टेबल प्रियंका शुक्ला की टीम क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हथिगवां पावरहाउस मोड़ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज सिंह उर्फ छोटू पुत्र चंदेश बहादुर सिंह निवासी पूरेजीत चौधरी थाना हथिगवां के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

प्रतापगढ़ में पुलिस का अभियान तेज, लीलापुर में 6 वारंटी समेत कई थानों से कुल 19 आरोपी गिरफ्तार

0

प्रतापगढ़। जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कई वारंटी और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 19 आरोपियों को पकड़कर न्यायालय भेजा गया।

थाना लीलापुर पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव और हेड कांस्टेबल एजाज खान की टीम ने रवि शंकर तिवारी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। इसी तरह उपनिरीक्षक सुमित कुमार वर्मा की टीम ने नन्हेलाल उपाध्याय और आकाश उपाध्याय को उनके घर के पास से पकड़ लिया।

उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार ने करूणेश कुमार को, जबकि उपनिरीक्षक रेंद्र सिंह ने दिवाकर प्रसाद तिवारी को गिरफ्तार किया। वहीं उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव की टीम ने सलीम को गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा थाना सांगीपुर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक आकाश शुक्ला और हरिंद्र यादव की टीम ने विकास वर्मा को उसके घर के पास से पकड़ा। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने नीरज देवी को भी गिरफ्तार किया।

थाना नवाबगंज पुलिस ने भी दो वारंटी आरोपियों को दबोचा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजनारायण सिंह और उपनिरीक्षक अकील अहमद की टीम ने आबकारी अधिनियम के मामले में शिव भोला जायसवाल और मारपीट के मामले में वांछित इन्तियाज हसन को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने भीमदास और प्रदीप कुमार को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। थाना दिलीपपुर पुलिस ने वरुण कुमार मिश्रा और योगेंद्र यादव उर्फ योगेंद्र प्रताप यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन कराने के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी इसी तरह वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

प्रतापगढ़ में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

0

प्रतापगढ़। जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे गौरा बादल गांव का रहने वाला एक युवक अपने रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन आया था। युवक ने अपनी मोटरसाइकिल स्टेशन के पास खड़ी कर दी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। जब युवक वापस लौटा तो बाइक गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तुरंत नगर कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और रेलवे स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद साजिद (20 वर्ष), शिवम बाल्मीकि (22 वर्ष) और हरिकेश को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शिवम बाल्मीकि के खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में मोहम्मद साजिद और शिवम बाल्मीकि ने कई अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनका चार लोगों का एक गिरोह है, जो अलग-अलग इलाकों में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन और बाजारों में खड़ी बाइक पर नजर रखते थे और मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को यह लोग सस्ते दामों पर बेच देते थे और उसी पैसे से अपना खर्च चलाते थे।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में से एक को 20 फरवरी 2026 की रात बाबागंज क्षेत्र से चुराया गया था, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल 7 मार्च को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से चोरी की गई थी। इसके अलावा काफी समय पहले प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से भी एक मोटरसाइकिल चोरी की गई थी, जिसे गिरोह ने अपने पास छिपाकर रखा था।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस खजुरनी पुलिया के नीचे छिपाकर रखी गई दो मोटरसाइकिलें बरामद करने पहुंची। इसी दौरान वहां उनके दो साथी हरिकेश उर्फ भोटू और सलमान भी मौजूद थे। पुलिस को देखते ही दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

हालांकि पुलिस ने बाद में फरार आरोपी हरिकेश उर्फ भोटू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य सलमान अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अन्य किन-किन जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

रास्ते के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार; थाना प्रभारी ने दी कड़ी चेतावनी

0

प्रतापगढ़। जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, बांस के डंडे और प्लास्टिक पाइप भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सेतापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार और पड़ोसियों के बीच काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर आरोपित पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने लगे। महिला के मुताबिक जब उसके देवर ने उन्हें ऐसा करने से रोका और समझाने की कोशिश की, तो आरोपी भड़क गए और लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी लेकर हमला कर दिया।

महिला ने बताया कि हमले के दौरान आरोपियों ने उसके देवर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान जब घायल के परिवार के अन्य लोग बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपी घर में घुस गए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मामले को गंभीरता से लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और दबिश देते हुए चारों आरोपियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सेतापुर गांव निवासी सुशील (33), बलजीत (28), खुशबू (30) और ज्योति (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एक कुल्हाड़ी, दो बांस के डंडे और दो प्लास्टिक पाइप भी बरामद किए हैं।

इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद को हिंसा में बदलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की दबंगई, मारपीट या आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी प्रकार का विवाद हो तो उसे बातचीत या कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाया जाए, न कि हिंसा का रास्ता अपनाया जाए।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर युवती को लेकर फरार… 5 महीने बाद प्रतापगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

0

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर घर से भगाने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में रानीगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण के मामले में वांछित दो आरोपी विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक गुप्ता (21) पुत्र मनेजर गुप्ता निवासी कजहेड़ी सेक्टर-52, चंडीगढ़ तथा जय उर्फ जितेन्द्र मीना (32) पुत्र मांगीलाल मीना निवासी उमा विहार सोसाइटी, जोल्वा ग्राम रोड पल्साना, सूरत (गुजरात) के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां उनसे गहन पूछताछ की गई।

पूछताछ में विवेक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी एक युवती से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और वे एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे। कुछ समय बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।

विवेक के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में वह युवती को उसके घरवालों की जानकारी के बिना अपने साथ लेकर सूरत चला गया। वहां दोनों करीब चार से पांच महीने तक साथ रहे। इस दौरान विवेक के पास पैसे खत्म होने लगे और आर्थिक परेशानियां बढ़ गईं।

विवेक ने बताया कि पैसों की तंगी के कारण उसने युवती को अपने दोस्त जय उर्फ जितेन्द्र मीना के पास छोड़ दिया और खुद काम की तलाश में बड़ोदरा चला गया। वह वहां मजदूरी कर पैसे कमाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि युवती वहां से कहीं चली गई है और उसका कोई पता नहीं चल रहा है।

दूसरे आरोपी जय उर्फ जितेन्द्र मीना ने पुलिस को बताया कि विवेक ने पैसों की परेशानी के चलते युवती को उसके पास छोड़ दिया था। युवती कुछ समय तक उसके घर पर ही रह रही थी। बाद में वह अचानक कहीं चली गई और उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी युवती की तलाश करते हुए प्रतापगढ़ आने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस को उनकी सूचना मिल गई और उन्हें विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस युवती के संबंध में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तमंचा सटाकर दलित महिला से दुष्कर्म, आरोपी को आजीवन कारावास

0

प्रतापगढ़। जिले में अनुसूचित जाति की एक महिला से तमंचा सटाकर दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट हेमंत कुमार की अदालत ने हथिगवां थाना क्षेत्र के आरोपी दिनेश गिरी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास के साथ 21,200 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

अदालत ने मामले में सुनवाई के बाद साक्ष्यों के अभाव में सहआरोपी उमेश और छोटेलाल गिरी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 26 अक्टूबर 2020 की भोर में हुई थी। पीड़िता अपने घर के पास टहल रही थी, तभी हथिगवां थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी दिनेश गिरी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसने पीड़िता पर तमंचा सटाकर उसे जबरन जंगल की ओर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के मुताबिक घटना के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कहा कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को गोली मार देगा। इस धमकी के कारण पीड़िता काफी समय तक सहमी रही।

घटना के बाद पीड़िता अपने मायके चली गई। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिनों बाद आरोपी दिनेश गिरी उसके मायके पहुंच गया और मामले को दबाने के लिए 20 हजार रुपये देने की कोशिश की। उसने पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह किसी से घटना का जिक्र न करे और मामला खत्म कर दे।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के पक्ष में उमेश और छोटेलाल गिरी ने भी उसके पति और परिवार के सदस्यों को धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच शुरू हुई।

पुलिस ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाकर आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुरेश बहादुर सिंह ने अदालत में पीड़िता के बयान, गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मजबूत पैरवी की।

सभी पक्षों को सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने मुख्य आरोपी दिनेश गिरी को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 21,200 रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

हालांकि सहआरोपी उमेश और छोटेलाल गिरी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण अदालत ने उन्हें संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत के फैसले के बाद पीड़िता पक्ष ने न्याय मिलने पर संतोष जताया है।