Home Blog Page 41

प्रतापगढ़ 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

0

रामनगर में 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका
प्रतापगढ़। जनपद के रामनगर गांव, थाना मांधाता क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 55 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जो लंबे समय से मुंबई में रहकर गाड़ी चलाने का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ माह पहले ही मुंबई से अपने पैतृक गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार, सोमवार को वह घर के पास ही मौजूद था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उसे गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। परिवार का दावा है कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था, जिसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची थी।

सूचना मिलते ही मांधाता कोतवाली के प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी नमूने एकत्र किए।

प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

रात के अंधेरे में पशु चोरी, महिला ने थाने में दी तहरीर — कार्रवाई की मांग

0

रात के अंधेरे में पशु चोरी, महिला ने थाने में दी तहरीर — कार्रवाई की मां

प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय भरत राय गांव में पशु चोरी की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी साविरा पत्नी  मो. अयूब ने थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी 2026 की रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर उनके घर के बाहर बंधी भैंसें खोल ले गए।

पीड़िता के अनुसार, रोज की तरह वह परिवार सहित घर में सो रही थीं। देर रात कुछ आहट हुई, लेकिन पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। सुबह उठकर देखा तो दरवाजे के बाहर बंधी उनकी दो काली रंग की भैंसें और एक पड़िया (बछिया) गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब पशुओं का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्हें चोरी की आशंका हुई।

सावितरा ने बताया कि पशुपालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। भैंसों के चोरी हो जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आसपास के खेतों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चोरों के हौसले और बढ़ सकते हैं।पिछले कुछ दिनों से पशु चोरी कम हुए थे लेकिन एक बार फिर चोरी की घटना के बाद क्षेत्रीय और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में फिर से भय हो गया है

प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल! सौतेली मां ने 5 साल की आयशा को उतारा मौत के घाट, पिता भी गिरफ्तार

0
Oplus_16908288

प्रतापगढ़: 5 साल की मासूम आयशा हत्याकांड का खुलासा, सौतेली मां और पिता गिरफ्तार

जनपद प्रतापगढ़ में पांच साल की मासूम आयशा की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह दर्दनाक घटना मानधाता थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव की है, जहां घरेलू विवाद ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की सौतेली मां साबिया बानो (26) और पिता नियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

        कैसे हुआ खुलासा।       

पुलिस के अनुसार, शोभीपुर गांव निवासी नियाजुद्दीन पेशे से वाहन चालक है। चार साल पहले उसका अपनी पहली पत्नी आसमां बानों से तलाक हो गया था। तलाक के बाद आसमां बानों अपनी पांच वर्षीय बेटी आयशा को लेकर मायके चली गई थीं, जो नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ मोहल्ले में है।

इसी बीच नियाजुद्दीन ने गांव की ही साबिया बानो से दूसरा निकाह कर लिया। साबिया के पहले से तीन बच्चे थे। हालांकि तलाक के बाद भी नियाजुद्दीन का अपनी पहली पत्नी से संपर्क बना रहा। करीब एक सप्ताह पहले वह आसमां बानों के पास पहुंचा और बेटी आयशा को दादी से मिलाने की बात कहकर अपने साथ शोभीपुर ले गया।

        गुरुवार शाम सामने आया सच।       

गुरुवार शाम गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब घर की छत पर चारपाई पर आयशा का शव पड़ा मिला। शुरुआत में परिवार की ओर से बच्ची के लापता होने का नाटक किया गया। छत पर शव मिलने की सूचना मिलते ही बच्ची की मां आसमां बानों मौके पर पहुंची और सीधे तौर पर अपने पूर्व पति और उसकी दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया।

मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत मुंह और नाक दबाने से दम घुटने के कारण हुई है। रिपोर्ट आने के बाद मामला हत्या की पुष्टि में बदल गया और पुलिस ने दोनों संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ शुरू की।

   पूछताछ में कबूलनामा। 

कड़ी पूछताछ के दौरान सौतेली मां साबिया बानो टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि घरेलू विवाद और गुस्से में उसने बच्ची के दुपट्टे को हटाकर अपने हाथों से उसका मुंह और नाक कसकर दबा दिया, जिससे उसकी सांस रुक गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद उसने शव को छत पर चारपाई पर लिटा दिया ताकि घटना को सामान्य दिखाया जा सके। इसके बाद वह बच्ची को खोजने का नाटक करने लगी, जिससे किसी को उस पर शक न हो।

   पिता की भूमिका भी संदिग्ध।  

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पिता नियाजुद्दीन को घटना की पूरी जानकारी थी। पुलिस के मुताबिक, उसने घर से निकलने से पहले अपनी पत्नी को हत्या का तरीका बताया था। यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भी सह-अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने परसरामपुर स्थित मदरसे के पास से दबोच लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। सौतेली मां को उसके चार महीने के शिशु के साथ न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गांव में आक्रोश

घटना के बाद शोभीपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मासूम आयशा की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि घरेलू कलह का ऐसा भयावह परिणाम कभी सोचा भी नहीं जा सकता।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना तेजी से पूरी की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिल सके।

 समाज को क्या करना चाहिए?

पांच साल की मासूम की हत्या केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। जब माता-पिता जैसे रिश्तों में ही दरिंदगी घर कर जाए, तो यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत पर कलंक है।

ऐसे मामलों में समाज को चुप दर्शक नहीं बनना चाहिए।

घरेलू हिंसा या बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की आशंका दिखे तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर मोहल्ला और गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

ऐसे अपराधियों को सामाजिक बहिष्कार और कानूनी रूप से कठोरतम सजा दिलाने के लिए जनदबाव बनाया जाए।

परिवारिक विवादों को समय रहते काउंसलिंग और सामाजिक हस्तक्षेप से सुलझाया जाए।

मासूम बच्चों की सुरक्षा केवल कानून की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अगर हम आज भी नहीं चेते, तो कल किसी और आयशा की मासूमियत इसी तरह बेरहमी से कुचल दी जाएगी।

समाज को यह तय करना होगा कि वह अपराधियों को संरक्षण देगा या मासूमों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर खड़ा होगा।

फतनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — 7 मोटरसाइकिलें और ई-रिक्शा बरामद

0

फतनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार — 7 मोटरसाइकिलें और ई-रिक्शा बराम
प्रतापगढ़।जनपद के थाना फतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 07 चोरी की मोटरसाइकिलें और घटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शा बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को रायबट्टी पाल सिंह इंटर कॉलेज, बीरापुर से एक छात्र की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना फतनपुर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर सुवंसा नहर मोड़ के पास से तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में नमन सरोज उर्फ प्रियांशु राज (निवासी कोडापुर, प्रयागराज), कृष्ण कुमार सरोज उर्फ गामा (निवासी पूरेगोसाईं घूरिपुर, फतनपुर) और बबलू सरोज (निवासी पूरेगोसाईं, फतनपुर) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी करते थे और फिर सुनियोजित तरीके से मोटरसाइकिल चोरी कर उसे सुनसान झाड़ियों में छिपा देते थे। बाद में इन वाहनों को सस्ते दामों में बेचकर मौज-मस्ती और शौक पूरे करते थे।
अभियुक्तों की निशानदेही पर 06 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। साथ ही चोरी की वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह में कम से कम तीन सदस्य शामिल रहते थे, जिससे चोरी की घटना को अंजाम देना आसान हो जाता था।

गौरतलब है कि मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार सरोज उर्फ गामा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक संतोष कुमार वर्मा सहित पुलिस टीम की तत्परता से यह सफलता मिली। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रतापगढ़ में रिश्तों का खौफनाक अंजाम! पांच वर्षीय आयशा की मौत से गांव सन्न

0

प्रतापगढ़ जनपद के मानधाता थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव में पांच वर्षीय मासूम आयशा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची की मां ने सौतेली मां पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयशा के पिता नियाजुद्दीन पेशे से वाहन चालक हैं। करीब चार वर्ष पूर्व उनका अपनी पहली पत्नी आसमां बानों से तलाक हो गया था। तलाक के बाद आसमां बानों अपनी एक वर्षीय बेटी आयशा को लेकर नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ स्थित मायके में रहने लगी थीं।

इस बीच नियाजुद्दीन ने अपने ही गांव की रहने वाली साबिया बानों से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से उनके तीन बच्चे भी हैं और परिवार शोभीपुर गांव में ही रह रहा था।परिजनों का कहना है कि तलाक के बावजूद नियाजुद्दीन का अपनी पहली पत्नी से संपर्क बना हुआ था। लगभग एक सप्ताह पहले वह आसमां के मायके गया और आयशा को दादी से मिलवाने की बात कहकर अपने साथ गांव ले आया। मां ने विश्वास कर बच्ची को भेज दिया, लेकिन उन्हें अंदेशा नहीं था कि यह मुलाकात आखिरी साबित होगी।

घटना के दिन गुरुवार को नियाजुद्दीन वाहन लेकर घर से बाहर गया हुआ था। शाम करीब पांच बजे घर की छत पर आयशा का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। बच्ची की मौत की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर आयशा की मां आसमां बानों अपने पिता के साथ शोभीपुर पहुंचीं। उन्होंने सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है।मां का आरोप है कि सौतेली मां को आयशा की मौजूदगी पसंद नहीं थी और इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई।

हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। यदि किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मासूम आयशा की संदिग्ध मौत से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि सच सामने आना चाहिए और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे इस दर्दनाक घटना की असल वजह उजागर हो सके।

रामगंज बाजार में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, राकेश चौरसिया की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च

0

होली और रमजान के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कस्बा रामगंज बाजार में गुरुवार को पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने किया। उनके साथ आरएएफ टीम और पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे।


फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कस्बा रामगंज बाजार के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों और दुकानदारों ने भी पुलिस की इस सक्रियता का स्वागत किया।


थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा, “होली और रमजान आपसी भाईचारे और सद्भाव के प्रतीक हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन त्योहारों को प्रेम और शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।”


उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों से भी संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि आपसी समन्वय के जरिए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।


फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों को यह संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य स्पष्ट है कि कस्बा रामगंज बाजार सहित पूरे थाना क्षेत्र में दोनों त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हों। पुलिस की सक्रियता से आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

रमजान ईद होली से पहले रानीगंज में शक्ति प्रदर्शन, प्रभात कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस-आरएएफ का फ्लैग मार्च

0

होली और रमजान के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस और आरएएफ द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रतापगढ़ में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह मार्च संवेदनशील इलाकों में किया गया।


फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने किया। उनके साथ आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक सशस्त्र टुकड़ी और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। मार्च रानीगंज थाने से शुरू होकर दरियापुर पावर हाउस, स्टेशन रोड तिराहा, जामताली चौराहा और चिरकुट्टी चौराहा सहित प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। पुलिस बल ने पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।


इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने नागरिकों और व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा, “होली और रमजान आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन त्योहारों को शांति और प्रेम के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने यह भी बताया कि त्योहारों को लेकर क्षेत्र में लगातार गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि किसी भी भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके।


आरएएफ के जवानों की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत नजर आई। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और भरोसा जताया कि प्रशासन की सतर्कता से दोनों त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

होली-रमजान से पहले रानीगंज में शक्ति प्रदर्शन, प्रभात कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस-आरएएफ का फ्लैग मार्च

0

Title for This Block

Description for this block. Use this space for describing your block. Any text will do. Description for this block. You can use this space for describing your block.

Title for This Block

Description for this block. Use this space for describing your block. Any text will do. Description for this block. You can use this space for describing your block.

Title for This Block

Description for this block. Use this space for describing your block. Any text will do. Description for this block. You can use this space for describing your block.

Button

Title for This Block

Description for this block. Use this space for describing your block. Any text will do. Description for this block. You can use this space for describing your block.

Button

Title for This Block

Description for this block. Use this space for describing your block. Any text will do. Description for this block. You can use this space for describing your block.

Button

रानीगंज कस्बा में थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह RAF के साथ मार्च करते

होली और रमजान के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस और आरएएफ द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।

प्रतापगढ़ में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह मार्च संवेदनशील इलाकों में किया गया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने किया। उनके साथ आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक सशस्त्र टुकड़ी और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

मार्च रानीगंज थाने से शुरू होकर दरियापुर पावर हाउस, स्टेशन रोड तिराहा, जामताली चौराहा और चिरकुट्टी चौराहा सहित प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। पुलिस बल ने पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।


इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने नागरिकों और व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा, “होली और रमजान आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन त्योहारों को शांति और प्रेम के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने यह भी बताया कि त्योहारों को लेकर क्षेत्र में लगातार गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि किसी भी भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके।
आरएएफ के जवानों की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत नजर आई। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और भरोसा जताया कि प्रशासन की सतर्कता से दोनों त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

0

अपराधियों को जाना होगा जेल,थाना प्रभारी राकेश चौरसिया

थाना आसपुर देवसरा में हत्या के प्रयास का एक आरोपी अवैध तमंचा के साथ पकड़ा गया

प्रतापगढ़। जनपद के प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त शिवा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाना क्षेत्र के गौरा माफी कब्रिस्तान के पास से दबोचा गया।पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 दिसंबर 2025 को ग्राम पूरेधनी निवासी वादी के भाई को घर से बुलाकर नामजद आरोपियों ने तमंचे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 345/25 धारा 109(1)/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत 06 नामजद व 02 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर तथा 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि थाना प्रभारी राकेश चौरसिया पहली बार थाना प्रभारी बने हैं और पदभार ग्रहण करने के एक सप्ताह के भीतर ही कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजकर अपनी सक्रिय कार्यशैली का परिचय दिया है। उनकी सख्त रणनीति और लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। कप्तान की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए थाना प्रभारी चौरसिया कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में जुटे हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

एसआई शिवेन्द्र सिंह यादव की सख्ती का असर, वारंटी गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

Title for This Block

Description for this block. Use this space for describing your block. Any text will do. Description for this block. You can use this space for describing your block.

रानीगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई: वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, उ0नि0 शिवेन्द्र यादव की सक्रियता सराहनीय

रानीगंज। जनपद प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रानीगंज की टीम ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया है।उपनिरीक्षक शिवेन्द्र कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मु0नं0 416/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित वारंटी अभियुक्त पवन पाण्डेय पुत्र सतीश पाण्डेय, निवासी ग्राम थाहीपुर थाना रानीगंज को रानीगंज बाजार स्थित रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे।इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवेन्द्र कुमार यादव की तत्परता और सूझबूझ विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने अपने हमराह कांस्टेबल पवन कुमार यादव के साथ योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनकी सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।थाना रानीगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे अभियान से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और आमजन में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।